नौगढ़ बांध पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, रिसाव की स्थिति का लाइव प्रदर्शन कर सुरक्षित निकाले गए ग्रामीण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चन्दौली जिले के नौगढ़ तहसील प्रशासन ने मानसून से पहले संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए गुरुवार को नौगढ़ बांध पर एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास उप जिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में किया गया।

इस मॉक ड्रिल में बांध में रिसाव और उससे उत्पन्न होने वाली बाढ़ जैसी आपात स्थिति का वास्तविक प्रदर्शन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी संकट की स्थिति में प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर लोगों की जान-माल की सुरक्षा कर सके।

अभ्यास के दौरान, बांध में रिसाव की काल्पनिक स्थिति तैयार कर उसके नियंत्रण के उपायों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का भी लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। प्रशासनिक और राहत टीमों ने ग्रामीणों को तेजी और व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित निकाला, जिससे आपदा प्रबंधन की तैयारियों का सफल प्रदर्शन हुआ।

इस मॉक ड्रिल में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीमों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी विभागों ने आपसी तालमेल के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया।

इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत, पशु चिकित्साधिकारी कमलेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से रवि मिश्रा सहित सिंचाई एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से न केवल प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा होती है, बल्कि ग्रामीणों को भी आपदा के समय सतर्क रहने और सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया की जानकारी मिलती है। उन्होंने जोर दिया कि आपदा की स्थिति में समय पर सूचना, संयम और प्रशासनिक निर्देशों का पालन ही जनहानि को रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?