योजना से छोटे दुकानदार आर्थिक रूप से होंगे सशक्त:अध्यक्ष  विनय श्रीवास्तव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पीएम स्वनिधि योजना पर लोक कल्याण मेला संपन्न, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को मिला सम्मान

सोनभद्र। शासन के आदेशानुसार “पीएम स्वनिधि योजना” के अंतर्गत मंगलवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सभाकक्ष में लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा विनय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने योजना के मुख्य बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। योजना के तहत प्रथम ऋण 15 हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार और तृतीय ऋण 50 हजार रुपये उपलब्ध है। 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता है। डिजिटल लेनदेन करने पर 100 रुपये मासिक कैशबैक और क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी योजना में शामिल है। साथ ही 8 केंद्रीय योजनाओं के लाभों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को परिचय बोर्ड और क्यूआर कोड वितरित किए गए। नए ऑनलाइन आवेदन भी कराए गए। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 स्ट्रीट वेंडर और नगर पालिका परिषद सोनभद्र के 5 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अवसर पर लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को योजना का लाभ दिलवाने में सहयोग करें, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
कार्यक्रम में अवर अभियंता राजकुमार राज, सभासद मनोज चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रमेश जायसवाल, डूडा से ब्रजेश पटेल, नगर पालिका कर्मचारी संत कुमार सोनी, अजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी व नगर के रेहड़ी-पटरी दुकानदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?