जिलाध्यक्ष सूरज बली सिंह ने कहा – हस्ताक्षर अभियान के प्रपत्र स्पीडपोस्ट से भेजे जाएंगे, संघर्ष के लिए रहें तैयार
सोनभद्र। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद शाखा सोनभद्र की बैठक शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे आर्य समाज मंदिर राबर्ट्सगंज के प्रांगण में जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।
बैठक में प्रांत स्तर द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत एकत्रित प्रपत्रों को स्पीडपोस्ट से भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही बताया गया कि आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में प्रदेश स्तर से जो भी आदेश-निर्देश प्राप्त होंगे, उनका शतप्रतिशत पालन किया जाएगा।
सभा को महानंद सिंह, जय राम शर्मा, एसपी पांडेय, दयाराम चतुर्वेदी, शिव गणेश, रामराजराम, मोतीलाल सिंह, सूरज प्रसाद पाठक आदि ने संबोधित किया और अपनी बात रखी।
जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने उपस्थित पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहें। हस्ताक्षर अभियान के तहत जिन सदस्यों को प्रपत्र दिए गए हैं, उन्हें यथाशीघ्र जमा कराएं ताकि मांगों को प्रांत स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।”
बैठक के अंत में सभा समापन की घोषणा की गई।






