अभाविप ओबरा तहसील का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विभाग संगठन मंत्री विवेक ने बताया – प्रशिक्षण ही वर्षभर के कार्य का आधार, परिसर में प्रभावी संवाद जरूरी

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा तहसील का एक दिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग मंगलवार को बीएमएस कार्यालय सभागार ओबरा में सम्पन्न हुआ। शैक्षणिक पुनर्रचना और व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य को लेकर आयोजित वर्ग में ओबरा तहसील के चार नगरों के 18 शैक्षिक संस्थानों की इकाइयों से 100 विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।
अभ्यास वर्ग में अभाविप के रचनात्मक, संगठनात्मक और कार्यक्रमात्मक पहलुओं की जानकारी दी गई। जिला में वर्षभर कार्य करने की पूर्ण कार्य पद्धति और भूमिका तैयार की गई। कुल 5 सत्रों में सैद्धांतिक भूमिका, कार्यपद्धति, संपर्क-संवाद-प्रवास, परिसर कार्य, आयाम कार्य व गतिविधि, विमर्श निर्माण पर चर्चा हुई और समारोप सत्र के साथ वर्ग समाप्त हुआ।
मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री विवेक ने कहा, “प्रशिक्षण ही वर्षभर के कार्य का आधार है। परिसर में प्रभावी संवाद और निरंतर प्रवास से ही संगठन को जमीनी मजबूती मिलती है। कार्यकर्ता समाज और राष्ट्र के निर्माण में सेतु बनें।” प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन निषाद मौजूद रहे।
जिला संयोजक ललितेश मिश्र, तहसील संयोजक राजबली साहनी, विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज, अनमोल सोनी, मृगांक दुबे, राहुल जलान, आसुतोष, अनिकेत राय, सुजीत, शिवम् आग्रहरी, शिवम् सिन्हा, विश्वजीत, अभय प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?