विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्षिणांचल में सीड बॉल थ्रो अभियान सफल, सैकड़ों बीज फेंके गए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरण्यक फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिंह ने कहा – प्रकृति की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य, सीड बॉल कम संसाधन में ज्यादा हरियाली का उपाय

म्योरपुर, सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरण्यक फाउंडेशन द्वारा जिले के दक्षिणांचल में विशेष सीड बॉल थ्रो अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य बंजर और वन क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से हरियाली बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। अभियान के दौरान सैकड़ों सीड बॉल विभिन्न क्षेत्रों में फेंकी गईं, जिससे भविष्य में हजारों पौधों के विकसित होने की संभावना है। कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आरण्यक फाउंडेशन की संस्थापक चेतना सिंह ने कहा, “प्रकृति की रक्षा केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सीड बॉल अभियान एक ऐसा प्रयास है जो कम संसाधनों में अधिक हरियाली विकसित करने में सहायक हो सकता है। हमें अपने आसपास हरियाली बढ़ाने के लिए ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए।” अभियान को सफल बनाने में सृष्टि सिंह, मानसी, वीरेंद्र, विक्रम, शशांक, पवन, पंकज अंसल और कृतिका सहित पूरी टीम का योगदान रहा। सभी सदस्यों ने क्षेत्र में जाकर सीड बॉल वितरण और थ्रो गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन और स्वच्छ वातावरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?