पुलिस का जन-जागरूकता अभियान, दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर लगे साइन बोर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


सीओ यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा – गोल्डन ऑवर में सहायता से बच सकती है अमूल्य जान, PM RAHAT में 1.50 लाख तक कैशलेस इलाज

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा व दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता देने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के दुर्घटना बाहुल्य स्थलों और सभी 21 थानों पर “गोल्डन ऑवर में सहायता – बच सकती है अमूल्य जान” विषय पर जागरूकता साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने आमजन को PM RAHAT और राहवीर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया, “सड़क दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान त्वरित चिकित्सा मिलने पर घायल के जीवन बचने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

PM RAHAT योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचते ही अधिकतम 7 दिन तक 1.50 लाख रुपये तक की निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलती है, ताकि आर्थिक कारण से उपचार में देरी न हो।” डॉ. द्विवेदी ने आगे कहा, “राहवीर योजना के तहत जो भी नागरिक बिना भय-संकोच के घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में मदद करता है, उसे शासन द्वारा 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह योजना मानवीय संवेदना बढ़ाने और गोल्डन ऑवर में मदद की दिशा में अहम पहल है।” सोनभद्र पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नियमों का पालन करें और दुर्घटना में घायल की मदद के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?