नौगढ़ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 55 शिकायतें, मौके पर 5 का निस्तारण, शेष मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (एडीएम) रतन वर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, सिंचाई, वन, विद्युत सहित अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पांच प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया। वहीं शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे मामलों का गहन अध्ययन कर एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

एडीएम रतन वर्मा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी।

संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी विकास कुमार, विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) रविशंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1492
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?