सोनभद्र को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प, 4 पंचायतों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार बोले- बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजातीय आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार तथा खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुसार आकांक्षी जनपद सोनभद्र को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त जनपद घोषित करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। सभी विभागों की सहमति से म्योरपुर ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों – गड़िया, बलियरी, रासपहरी और बभनडीहा – को बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा। राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा, “बाल श्रमिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके परिवारों का आर्थिक-सामाजिक पुनर्वासन हमारी प्राथमिकता है। बीओसीडब्ल्यू कार्ड, बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना का लाभ हर पात्र को दिलाना होगा।” बैठक में बताया गया कि 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर पंचायत रेनुकूट के छह वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाएगा। बाल श्रम उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा कर जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, दिनेश चंद्र सरोज, नीति आयोग की चाइल्ड राइट्स एसोसिएट पूजा यादव, यूनिसेफ व पीसीआई इंडिया के प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?