तेंदुआ सफारी व कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की मांग, खनन निधि से बनाने पर जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र बोले- खनन निधि की बंदरबांट रोकी जाए, पर्यटन व रोजगार बढ़ेगा

सोनभद्र। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नौज संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में आम के पौधे लेकर उन्हें लगाने व बचाने का संकल्प लिया।
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा, “सोनभद्र में अडानी ग्रुप को दिए गए विंध्य पर्वत पर रोक लगाई जाए। यहां की खनिज संपदा के दोहन से प्राप्त खनन निधि की बंदरबांट न करके उससे एक तेंदुआ सफारी बनाई जाए, जिससे पर्यटन बढ़ेगा, रोजगार सृजन होगा और नौजवानों को काम मिलेगा। साथ ही एक कृषि वानिकी विश्वविद्यालय बनाया जाए, जिससे किसानों में खुशहाली आएगी।”
कार्यक्रम में विन्दू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, राजेश पनिका, संजय बियार, धीरज कनौजिया, अमन पासवान, संभु हरिजन, नगेन्द्र धागर, विकास पटेल, राजू मौर्य, दिनेश यादव, प्रमोद तिर्की, राजू पासवान, सोभावती बिन्द, पिंकी बियार, बासमती चेरो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?