जिलाधिकारी ने किया अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधानाचार्य को दिए निर्देश- विद्यार्थियों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक भोजन

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, भोजनालय व छात्रावास का गहन अवलोकन किया।
जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया, “विद्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।” निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं बच्चों के साथ भोजन कर गुणवत्ता परखी। भोजन संतोषजनक पाए जाने पर विद्यालय प्रशासन की सराहना की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके बाद उन्होंने अपर श्रम आयुक्त पिपरी को निर्देश दिया कि जनपद में अधिक श्रमिकों वाले स्थलों को चिन्हित कर वहां श्रमिकों के विश्राम, पेयजल, स्वच्छता व अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास की साफ-सफाई व व्यवस्थाएं भी देखी गईं। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?