सीएस पाण्डेय
बभनी वन रेंज ऑफिस के पास ट्रक ने कुचला
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी वन रेंज ऑफिस के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राम राज कुशवाहा पुत्र मगरु, (55 वर्ष), निवासी डगडउआ टोला के रहने वाले थे।बभनी वन रेंज आफिस के पास सड़क हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि राम राज कुशवाहा बभनी वन रेंज ऑफिस के पास से पैदल गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।और रामराज पिछले चक्के की चपेट में आ गया ।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार रामराज का सिर ट्रक के पिछले चक्के के चपेट में आ गया।और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
इस सड़क दुर्घटना के सम्बन्ध में उपनिरिक्षक माखन लाल ने बताया ट्रक व ट्रक चालक पकड़ लिया गया है। दर्दनाक हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक के दो पुत्र हैं सूचना पर मृतक का छोटा पुत्र राहुल मौके पर पहुंच गया और घटना देख बेसुध हो गया।






