सपा नेताओं ने राजेश हत्याकांड पर उठाई आवाज, दोषियों को फांसी की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नमो घाट वाराणसी में निजी सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से हुई थी मौत, 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मंगलवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने राजेश जायसवाल हत्याकांड को लेकर कड़ा रुख अपनाया। 23 मई 2026 को ग्राम बैउआ, थाना रायपुर, सोनभद्र निवासी 18 वर्षीय सब्जी व्यापारी राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की नमो घाट वाराणसी में निजी सुरक्षा कर्मियों की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई थी।
सपा नेताओं ने कहा कि विश्वस्तरीय पर्यटक स्थल पर हुई यह घटना पूरे व्यापारी समाज व मानवता को झकझोरने वाली है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निजी सुरक्षाकर्मियों ने बिना वैधानिक अधिकार के कानून हाथ में लेकर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। राजेश के साथ मौजूद अन्य युवकों को भी गंभीर चोटें आईं।
प्रतिनिधिमंडल ने पांच सूत्रीय मांग रखी। नमो घाट के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कर निष्पक्ष जांच, दोषी सुरक्षाकर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी, सुरक्षा कंपनी व प्रबंधन को सह-अभियुक्त बनाने, पीड़ित परिवार को 50 लाख व एक सरकारी नौकरी तथा घायलों को 10-10 लाख मुआवजा देने की मांग की। साथ ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
सपा नेताओं ने चेताया कि मांगें पूरी न होने पर सड़क से लेकर विधानसभा व लोकसभा तक मुद्दा उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा के प्रभारी मंत्री द्वारा दिया गया 5 लाख का आर्थिक सहयोग पहले से सपा सरकार में प्राविधानित था। यह सरकार पूंजीपतियों की है, गरीब-किसान-व्यापारी से कोई लेना-देना नहीं।
प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल सिंह खरवार, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, डॉ. अजय चौरसिया, दिनेश अग्रहरी काजू सहित संजय यादव, विजय यादव, सईद कुरैशी, चेखूर पांडेय, मन्नू पांडेय, डॉ. केडी सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?