गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चतरा विकास खंड सभागार में होगा आयोजन, डीएम-सीडीओ रहेंगे मौजूद

सोनभद्र। गर्भवती महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कुंज इनोवेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन मगलवार को किया जाएगा। कार्यक्रम चतरा स्थित विकास खंड सभागार में संपन्न होगा।
नेशनल शेड्यूल्ड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, दिल्ली के सीएसआर सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, सोनभद्र का भी सहयोग रहेगा। पोषण पोटली में मूंगफली, सोयाबीन, राजमा, गुड़ व लाई जैसी पोषक सामग्री शामिल की गई है, जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।
आयोजक कुंज इनोवेशन ट्रस्ट के अनुसार कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ (आईएएस) व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। अधिकारियों द्वारा चयनित गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की जाएगी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि कुपोषण की रोकथाम व मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। गर्भावस्था के दौरान सही पोषण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?