दुकान पर सामान लेने गई 9 वर्षीय मासूम से छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की दुकान पर टॉफी और बिस्कुट खरीदने गई 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुकानदार द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची रविवार दोपहर घर से पैसे लेकर गांव की दुकान पर टॉफी और बिस्कुट खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान 46 वर्षीय दुकानदार ने बच्ची को दुकान के अंदर खींचने का प्रयास किया और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

बच्ची ने साहस दिखाते हुए आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाया और रोते हुए घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। घटना सुनते ही परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया।

मासूम की मां की तहरीर पर चकरघट्टा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1487
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?