सोनभद्र के लाल डॉ. आलोक त्रिपाठी ने एम्स यूरोलॉजी में हासिल की 8वीं रैंक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नीट एसएस में सफलता से जिले का बढ़ाया मान, केजीएमसी लखनऊ से की है एमबीबीएस

सोनभद्र। घोरावल तहसील के कनेटी गांव निवासी संजीव कुमार त्रिपाठी के छोटे बेटे डॉ. आलोक त्रिपाठी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमसीएच यूरोलॉजी के लिए होने वाली नीट एसएस (सुपर स्पेशियलिटी) परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
डॉ. आलोक त्रिपाठी वर्तमान में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक हाईस्कूल की शिक्षा डीएवी कॉलेज रॉबर्ट्सगंज से तथा इंटरमीडिएट सनबीम कॉलेज वाराणसी से पूरी की। इसके बाद नीट पीजी परीक्षा पास कर किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस और एमएस (जनरल सर्जरी) की पढ़ाई पूरी की।
डॉ. आलोक ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, विश्वास और पिता से मिली प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आने वाली तमाम मेडिकल समस्याओं व बीमारियों के इलाज व सेवा के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा।
डॉ. आलोक की इस उपलब्धि पर परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?