पतंजलि योग परिवार की बैठक में कार्यकारिणी गठित, सुनील चौबे बने अध्यक्ष
सोनभद्र। 21 जून को विश्व योग दिवस को दिव्य व भव्य रूप से मनाने के लिए रविवार को पतंजलि योग परिवार सोनभद्र की सामूहिक बैठक मारवाड़ी योग कक्षा, बड़ौदा बैंक के पास आयोजित की गई। बैठक प्रातः 5 बजे से शुरू हुई।
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख संरक्षक रमेश राम पाठक ने की। संरक्षक विनोद कुमार मिश्रा, संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव व ओम प्रकाश यादव के सानिध्य में हुई बैठक में सभी मार्गदर्शक, संरक्षक, पदाधिकारी, योग शिक्षक व योग साधक उपस्थित रहे।
योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सुनील कुमार चौबे को अध्यक्ष, दिलीप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा एसपी मेहता को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। बताया गया कि योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी भी सोनभद्र आएंगे।
बैठक में जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति रवि प्रकाश त्रिपाठी, चंद्र बहादुर सिंह, किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, प्रमुख योग शिक्षक गोपाल दास केसरी, नागेंद्र नाथ चौबे, राम सेवक पांडेय, लक्ष्मी नारायण पांडेय, रूप नारायण सिंह, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सतनाम जायसवाल, पुरुषोत्तम प्रजापति, कमलेश कुमार मौर्य, डॉ. मनोज चौधरी, उमेश तिवारी, प्रेम प्रकाश शुक्ला, संजय कुमार, रामबाबू समेत बड़ी संख्या में योग साधक मौजूद रहे।
दयानंद मौर्य ने योग गीत प्रस्तुत किया। मारवाड़ी धर्मशाला के योग साधकों की ओर से सभी को सत्तू वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ।






