Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

मंदिर में तोड़फोड़, हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त  अराजक तत्वों की करतूत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी,  मामला हुआ दर्ज

सोनभद्र। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में शनिवार सुबह तोड़फोड़ की घटना से हड़कंप मच गया। पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने हनुमानजी की खंडित मूर्ति, टूटा शिखर और जमीन पर बिखरे अवशेष देखे। आरोप है कि मूर्ति का हिस्सा नाली में फेंक दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अराजक तत्वों ने मंदिर के घंटे व धार्मिक झंडे भी उखाड़कर खेत में फेंक दिए। घटना की सूचना फैलते ही भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई होगी। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं रघुनाथपुर में भी हनुमानजी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना सामने आई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने मौके पर पहुंचकर एसपी से बात की और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर और धर्मदासपुर में यह लगातार तीसरी घटना है। यह धार्मिक भावना भड़काने की साजिश है, जिसका जल्द पर्दाफाश होना चाहिए। इस दौरान चुर्क मंडल उपाध्यक्ष सुभाष पाठक, भोला सिंह, संतोष जायसवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से इलाके में तनाव है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या इसके पीछे माहौल बिगाड़ने की कोई बड़ी साजिश है। वही पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की सुरु।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?