प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप का समापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बच्चों ने नृत्य, कराटे, योग व हस्तकला में दिखाई प्रतिभा, अभिभावकों ने की सराहना

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में शनिवार को 10 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह आयोजित हुआ। कैंप में छात्र-छात्राओं को नृत्य कला, चित्रकला, कराटे, योग, हस्तकला और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षकों द्वारा दिया गया।
समापन अवसर पर बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल को माता-पिता के सामने प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में ‘मै निकला गड्डी लेकर’, ‘शुभारंभ’, ‘जादू’ आदि कार्यक्रमों को अभिभावकों ने खूब सराहा।
विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच देना था। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पांडे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबर उपाध्याय, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?