नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर को मिला “नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नेत्री आरती कोल ने किया सम्मानित, कौशल विकास में उत्कृष्ट कार्य की सराहना

सोनभद्र। कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नैनी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर को प्रतिष्ठित “नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्या आरती कोल के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। अवार्ड मिलने से संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों व क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। समारोह में आरती कोल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर संस्थान युवाओं को कौशल और आत्मविश्वास दे रहा है, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यावहारिक कौशल ही सफलता की कुंजी है। गणमान्य अतिथियों ने कहा कि संस्थान ने तकनीकी व व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए हजारों युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा है। संस्थान प्रबंधन ने इसे पूरी टीम की मेहनत, विद्यार्थियों के विश्वास और समाज के सहयोग का परिणाम बताया। संस्थान का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर व सक्षम नागरिक बनाना है। “नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइकॉन अवार्ड 2026” संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?