NEET-CBSE-SSC में गड़बड़ी पर NSUI का हल्लाबोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बड़ौली चौराहा पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग

सोनभद्र। शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने NEET, CBSE और SSC परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के खिलाफ बड़ौली चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि देश का परीक्षा तंत्र सवालों के घेरे में है। पहले NEET में अनियमितता, फिर CBSE परिणामों पर असंतोष और अब SSC परीक्षाओं को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी है। सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे। निगम राजभर ने कहा कि लाखों छात्र वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं, लेकिन गड़बड़ियों से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। NSUI ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में जिला महासचिव रोहित जाटव, सचिव सचिन मधेशिया, सौम्य सिंह पटेल, सुजीत गुप्ता, रवि मद्धेशिया, अमरजीत भारतीय, शिवप्रसाद राजभर, संदीप गुप्ता, सुमित गिरी, शिवम मधेशिया, अश्वनी कुमार, शिवांशु गोस्वामी, आदित्य कुमार, नरेंद्र कुमार, राहुल मधेशिया, निमेष गिरी, आशीष राजभर, युवराज गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?