गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग:सावित्री देवी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

50 वर्षों से गौ सेवा कर रहीं पूर्व सैनिक की 97 वर्षीय पत्नी  ने सीएम योगी से की अपील

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही निवासी द्वितीय विश्वयुद्ध और 1945 के भारत-बर्मा युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक स्व. केदारनाथ दुबे की 97 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। 50 वर्षों से अधिक समय से गौ पालन व गौ सेवा में लीन सावित्री देवी का हौसला आज भी बुलंद है। उनका मानना है कि मन से गौ सेवा करने पर इंसान की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि गौ के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। गौ सेवा से उन्हें कभी मानसिक दिक्कत नहीं हुई। सावित्री देवी ने बताया कि गौ सेवा से मानसिक, आर्थिक और सामाजिक तीनों तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। यह सब गौ सेवा की ही देन है। उन्होंने कहा कि अगर भारत का प्रत्येक व्यक्ति मन से गौ सेवा करे तो उसकी कई बाधाएं व परेशानियां स्वतः दूर हो जाएंगी। इसलिए उन्होंने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?