विद्युतीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शनआजादी के 77 साल बाद भी अंधेरे में पड़री गांव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  चिखला टोला, 200 की आबादी बिजली से वंचित

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के पड़री गांव के चिखला टोला में विद्युतीकरण न होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली पहुंचाने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के 77 वर्ष बीतने और डिजिटल इंडिया के दौर में भी टोला बुनियादी सुविधा से वंचित है। करीब 200 की आबादी वाले चिखला टोले के दर्जनों घरों में आज तक बिजली नहीं पहुंची। बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज करने जैसी सामान्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही। ग्रामीण राम सुशील ने बताया कि 10 वर्ष पहले 11 केवीए लाइन तो लगाई गई, लेकिन घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल नहीं लगाए गए। इससे विद्युतीकरण का काम अधूरा रह गया। कई बार अधिकारियों को पत्र दिया, पर सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में श्याम नारायण, बैजू यादव, राजेश, मोहन, बनवारी लाल, उमाकांत, सरिता, सुनीता, कसमीला, रीता और ममता समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं एसडीओ शिवम गुप्ता ने बताया कि चिखला टोले में विद्युतीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?