रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से पहले वैकल्पिक रास्ते की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा नेता अशोक मिश्रा ने कहा- बिना वैकल्पिक व्यवस्था के रास्ता बंद करने से जनता परेशान

सोनभद्र। खलियारी-पन्नूगंज मार्ग पर राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के बीचों-बीच रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज निर्माण से पहले वैकल्पिक रास्ते की मांग उठी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जनहित में तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।
पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा जाम की समस्या के समाधान के लिए रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन रेलवे विभाग ने निर्माण से पहले निर्वाध आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना ही अल्पकालीन सूचना पर रास्ता बंद कर दिया। इससे आमजन में घोर समस्या उत्पन्न हो गई है।
अशोक मिश्रा ने कहा कि रेलवे विभाग को रास्ता रोकने से पहले स्थानीय प्रशासन व विभागों से मिलकर वैकल्पिक रास्ते का प्रबंध करना चाहिए था। उन्होंने नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग जैसे पिपरा रेलवे क्रॉसिंग, कुरा रेलवे क्रॉसिंग की समीक्षा कर वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग की।
उन्होंने बताया कि यह कार्य लंबे समय तक चलेगा। ऐसे में इमरजेंसी व सामान्य काल में जनता को परेशानी न हो, इसके लिए पिपरा-कुरा होते हुए पाली मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने इन रास्तों में आने वाली समस्याओं का समाधान कराने का भी अनुरोध किया है। इस दौरान रावटसगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Comment

1483
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?