अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


ईदगाह व किरवानी मस्जिद में उमड़े नमाज़ी, पुलिस रही मुस्तैद

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर स्थित ईदगाह एवं ग्राम पंचायत किरवानी की मस्जिद में गुरुवार को बकरीद का पर्व अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह 8:15 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज़ अदा की। नमाज़ म्योरपुर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मंजर आलम ने अदा कराई। नमाज़ के दौरान मुल्क में अमन, चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखा। इस अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में प्रेम व शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर खुशी का माहौल रहा।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मो. वकील, जामा मस्जिद म्योरपुर के सदर मो. अयूब अली, छोटन, नसीम, नजीर हुसैन, लड्डू, सलमान अली समेत मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1481
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?