सीएस पाण्डेय
जनपद पुलिस ने ऐसे जलस्रोतों के प्रति लोगो को किया जागरूक
बभनी (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों बभनी पुलिस द्वारा जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर कुंआ, बाउली,तालाबों पर चेतावनी बोर्ड लगाकर ग्रामीणों से अपील एक नई पहल कायम की है साथ ही चेतावनी बोर्ड पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को नया संदेश दिया है।
पुलिस ने ग्रामीणों को दूषित जल असुरक्षित जल श्रोतों से बचाव करना है साथ ही किसी भी कुंआ बाउली तालाबों के पास न जाए जिससे कि उनके जानमाल का खतरा हो। बभनी पुलिस ने इन जल श्रोतों के पास बैनर पोस्टर का चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को जागरूक करने का सार्थक प्रयास किया है।
पुलिस ने अपील किया है कि किसी भी प्रकार के जनहानि ,बीमारी के संदिग्ध स्थिति में बभनी पुलिस को और डायल नंबर पर सूचना दे ।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि जनहानि ,जानमाल की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी कुंआ, बाउली तालाबों पर बैनर पोस्टर का चेतावनी बोर्ड लगाने का सिर्फ एक मकसद है कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना जनहानि को रोकना है आए दिन कुंआ बाउली में डूबने से मौत की सूचना मिलती है। इस प्रकार से लोगों में जागरूकता आएगी तो घटनाएं कम हो जाएंगी ।खास तौर से इन स्थानों से बच्चों को दूर रखे जरूरत पड़ने पर बभनी पुलिस को सूचित करें।




