उ0प्र0 लेखपाल संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न, नीलेश रंजन लाल परमार बने प्रदेश अध्यक्ष
सोनभद्र । लखनऊ उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया 22 मई 2026 को सम्पन्न हुई। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त नए पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन में नीलेश रंजन राव परमार को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रवेन्द सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन, अभिषेक कुमार मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य जोन तथा सुबोध कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी जोन निर्वाचित हुए।
राहुल पटेल प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। संगठन मंत्री के पद पर पश्चिमी जोन से भूपेन्द्र चौधरी, मध्य जोन से सुजीत कुमार एवं पूर्वी जोन से आशुतोष पाण्डेय निर्वाचित हुए।

इसके अतिरिक्त दीपांशु भारद्वाज को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा योगेश कुमार पाण्डेय को प्रदेश लेखा परीक्षक चुना गया।
निर्वाचन प्रमाण पत्र पर सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार व संजीव सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीलेश रंजन लाल परमार ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश भर के लेखपालों ने बधाई दी है।






