शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रायपुर थाना पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के प्रकरण में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है। रायपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत वादिनी द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में 05 मई को धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। इस प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।रविवार की सुबह रायपुर पुलिस द्वारा अखिलेश कुमार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम मझुई को सुबह रामपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक शमशेर यादव, शैलेन्द्र, आरक्षी सचिन कुमार शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?