सदस्य के कैमरे की बरामदगी तक एसोसिएशन करेगी पैरवी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन मीरजापुर के पदाधिकारियों ने कर्मा थाना प्रभारी से की मुलाकात, कैमरा चोरी पर जताई चिंता

सोनभद्र। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जनपद मीरजापुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से कर्मा थाना (सोनभद्र) के थाना प्रभारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीएयूपी मीरजापुर के सदस्य संजय चौहान के कैमरा चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की। ज्ञात हो कि बीते 29 अप्रैल को संजय चौहान साइट से लौटते समय कर्मा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुकान पर नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर रखा उनका कैमरे का बैग चोरी हो गया था। इस संबंध में उन्होंने थाने में तहरीर भी दी थी। मुलाकात के दौरान थाना प्रभारी ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि कैमरा बरामद करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि संदिग्ध लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की जानकारी फोन पर देते रहेंगे। जिला प्रभारी आलोक बरनवाल ने कहा कि एक फोटोग्राफर के लिए कैमरा ही उसकी रोजी-रोटी है। सदस्य के कैमरे की बरामदगी तक एसोसिएशन पैरवी करती रहेगी। उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की। थाना प्रभारी से मिलने वालों में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी आलोक बरनवाल, जिला अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, जिला संरक्षक संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ जायसवाल, सुरेश कुमार, कृष्णा जायसवाल, किसुन, कैलाश सिंह, राज किशोर, अखिल कश्यप, सामू, राजेंद्र एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?