घर बैठे मिलेगी खतौनी की प्रमाणित प्रति, नौगढ़ तहसील में शुरू हुई ऑनलाइन सुविधा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र में ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देते हुए अब खतौनी की प्रमाणित प्रति पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे भूमिधरों को बड़ी राहत मिलेगी।

उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने बताया कि पहले खतौनी की प्रमाणित नकल प्राप्त करने के लिए लोगों को तहसील या जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय, श्रम और धन तीनों का व्यय होता था। लेकिन अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे भूमिधर घर बैठे ही निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर किसी भी समय खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और इससे आम जनता को पारदर्शी एवं सरल प्रशासनिक सेवा मिल सकेगी। साथ ही तहसील परिसर में लगने वाली भीड़ और जन दबाव में भी कमी आएगी।

एसडीएम विकास मित्तल ने यह भी बताया कि नई व्यवस्था से लोगों के समय और श्रम की बचत होगी तथा राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी। डिजिटल माध्यम से सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी काफी सहूलियत मिलेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?