बारिश से पहले नालों की सफाई व पुलिया निर्माण के निर्देश, अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने UPSA व जल निगम को भेजा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नगरीय निकायों में ‘समाधान दिवस-सम्भव’ का आयोजन, 22 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस-सम्भव के आयोजन के क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष द्वारा प्राप्त जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण को दृष्टिगत आगामी वर्षा ऋतु में नगर की जल निकासी व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखने हेतु ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस लेन के दोनों पटरियों पर बने आरसीसी नालों की सफाई तथा क्षतिग्रस्त ढक्कनों के पुनर्स्थापन हेतु UPSA तथा स्थानीय कार्यदायी संस्था टोलवेज प्रा0लि0 को कड़ा पत्र प्रेषित किया गया।
इसके साथ ही मेन चौक से चण्डी तिराहा तक पश्चिमी पटरी पर बने नाले को पूर्वी पटरी पर बने मुख्य नाले से संयोजित करने के लिए चंडी तिराहा पर कांशीराम गेट के पास बड़ी क्रॉस पुलिया के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था कन्स्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उ0प्र0 जल निगम को पत्र प्रेषित करते हुए बरसात के पूर्व कार्य संपन्न कराने हेतु अनुरोध पत्र भेजा गया है। इसके अतिरिक्त नगर के मुख्य नाले-नालियों की सम्पूर्ण सफाई बरसात के पूर्व कराने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।
जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 1, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में 1, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है, इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त अवसर पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, सुजीत, अजीत सिंह, बिमलेश, राजीव कुमार व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1466
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?