बेलन नदी में बदबूदार बोरा फेंके जाने से मचा हड़कंप, जांच में निकला मृत बछड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कसया यमसोकर मार्ग पर पुलिया के पास बोलेरो से फेंका गया था बोरा, पुलिस ने ली राहत की सांस

करमा, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया यमसोकर मार्ग पर बेलन नदी में पुलिया के पास शनिवार को बदबू युक्त पैक बोरे को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। बोरे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद राहत की सांस ली। बकरी चराने वाले लोगों ने बताया कि एक सफेद रंग की बोलेरो आई और बंद बोरे को नदी में पुलिया के पास फेंक कर चली गई। यह सूचना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और पुलिया के पास सैकड़ों लोग एकत्रित होकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। किसी ने पीआरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने जब बोरे को खुलवाया तो उसमें एक मृत बछड़े को विधिवत पैक करके फेंका गया था। मृत बछड़ा देखकर पुलिस के साथ मौजूद भीड़ ने भी राहत की सांस ली।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?