सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर बवाल: RPF के सामने दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे के रॉड चले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) । सोनभद्र रेलवे स्टेशन बुधवार को अचानक हिंसा का अखाड़ा बन गया, जब दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे, ठंडे (लोहे के रॉड) और यहां तक कि करछुल तक चलाए गए। स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) और स्टेशन कर्मियों ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आक्रामक रवैये के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ समय के लिए स्टेशन पर यातायात और यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है, जो आज स्टेशन पर आमने-सामने आने के बाद हिंसक झड़प में बदल गया। खबर लिखे जाने तक छिटपुट झड़प जारी रहने की सूचना है।

प्रशासन अलर्ट मोड में
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल को भी मौके पर बुलाया गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

सवाल उठते हैं:
रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की हिंसा आखिर कैसे भड़क गई? क्या सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी?

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?