हिट एंड रन में डॉक्टर की मौत: सोनभद्र में तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन चालक फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर को मारी टक्कर, CCTV के सहारे आरोपी की तलाश तेज

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र जिले में एक सनसनीखेज हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में बुधवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान डॉ. अनुभव मिश्र के रूप में हुई है, जो ड्यूटी समाप्त कर बाइक से जिला अस्पताल लोढ़ी से रॉबर्ट्सगंज लौट रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे लाइफ केयर हॉस्पिटल लोढ़ी के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल डॉक्टर को तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

इस घटना से न केवल चिकित्सा जगत में शोक है, बल्कि आम जनता में भी आक्रोश व्याप्त है। लोग दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

1457
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?