साईं हॉस्पिटल में मनी अस्थमा दिवस, मरीजों को किया गया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डायरेक्टर डॉ अनुपमा सिंह बोलीं- समय पर इलाज और बचाव से कंट्रोल हो सकती है बीमारी

सोनभद्र। साईं हॉस्पिटल परिसर में मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्थमा रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ अनुपमा सिंह ने बताया कि अस्थमा फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है जिसमें सांस की नली में सूजन आ जाती है। धूल, धुआं, पराग कण, ठंडी हवा और प्रदूषण इसके मुख्य ट्रिगर हैं। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज, नियमित दवा और इनहेलर के सही इस्तेमाल से अस्थमा को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
डॉ सिंह ने मरीजों को सलाह दी कि धूल-मिट्टी वाले स्थानों पर मास्क लगाएं, धूम्रपान से बचें और डॉक्टर की सलाह बिना दवा बंद न करें। सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत इलाज कराएं क्योंकि यह अस्थमा अटैक बढ़ा सकता है।
गोष्ठी में आए मरीजों की निशुल्क जांच की गई और उन्हें इनहेलर इस्तेमाल करने का सही तरीका बताया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि अस्थमा को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना जरूरी है। यह छूआछूत की बीमारी नहीं है और सही उपचार से मरीज सामान्य जीवन जी सकता है।
इस मौके पर डॉ बी सिंह,अस्पताल के चिकित्सक डॉ रोजी, डॉ दिब्यां,,डॉ अनीश,संध्या, रेखा, जूही, प्रियांशी, राजन सोनी, बीपी सिंह , स्टाफ व बड़ी संख्या में मरीज व तीमारदार मौजूद रहे।

Leave a Comment

1457
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?