रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन  गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

घर में घुसकर की थी चोरी, आभूषण-पीतल के बर्तन बरामद

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण व पीतल के बर्तन बरामद किए हैं।
सोमवार को पुलिस टीम गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर स्थित तालाब के पास चोरी के माल का बंटवारा कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से महिलाओं की पायल, बिछिया व नगद धनराशि बरामद हुई। निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे पीतल के बर्तन- बटुआ फूल, कटोरा, परात आदि भी बरामद किए गए। अभियोग में बीएनएस की धाराओं की बढ़ोतरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर वादी बिजेश्वर तिवारी के घर में रात में घुसकर चोरी की थी। आज माल बांटने के लिए एकत्र हुए थे। प्रकरण में अन्य सहअभियुक्त श्वेत पाठक की संलिप्तता सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त मे प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा त्रिपाठी पुत्र राकेश त्रिपाठी, निवासी बहुआर, आनन्द शंकर त्रिपाठी उर्फ बादशाह पुत्र विनोद कुमार त्रिपाठी, निवासी बहुआर, योगेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा पुत्र स्व. रमाशंकर मिश्रा, निवासी बहुआर
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उ0नि0 शाहिद खान, हेमन्त बारी, सत्येन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?