बीजेपी जिला कार्यालय पर फोड़े पटाखे, राबर्ट्सगंज में निकला विजय जुलूस
सोनभद्र। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़े बजाकर और मिष्ठान खिलाकर खुशियां मनाईं।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत व आशीष केशरी का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। यह सनातन की जीत है। देश में सनातन विरोधी राजनीति अब नहीं चलेगी, जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को तीन-चौथाई बहुमत मिल रहा है, जबकि अन्य राज्यों में भी पार्टी का प्रदर्शन मजबूत रहा है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष अमरेश पटेल, महेश्वर चन्द्रवंशी, संतोष शुक्ला, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, आकाश जायसवाल, रजनीश रघुवंशी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, दिलिप चौबे, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, बृजेश पाण्डेय, रुबी गुप्ता, कविता यादव, रंजन पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, धीरेन्द्र पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, तारा देवी, वंदना वर्मा, सरोज केशरी, ध्रुवकांत द्विवेदी सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर राबर्ट्सगंज नगर में भी भाजपा की जीत पर विजय जुलूस निकाला गया। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, अजीत रावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ एक-दूसरे को बधाई दी और मोदी, अमित शाह व योगी के जयकारे लगाए।






