चेरो बस्ती पटवध में शिक्षा विभाग का नामांकन अभियान, 15 नए बच्चों ने लिया स्कूल में प्रवेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मोहल्ला भ्रमण में 30 परिवारों को किया जागरूक, डीबीटी व एमडीएम की दी जानकारी, 3 फैमिली ID जनरेट

सोनभद्र। ब्लॉक चोपन के चेरो बस्ती, पटवध में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन हेतु मोहल्ला भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान लगभग 30 परिवारों से संपर्क कर अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों में 15 बच्चों का नामांकन भी कराया गया। इस दौरान मौके पर 3 परिवारों की फैमिली ID भी जनरेट की गई। अधिकारियों ने अभिभावकों को फैमिली ID बनाने के फायदे बताए। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश कुमार मिश्रा ने अभिभावकों को बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क मध्याह्न भोजन, फल, दूध वितरण के साथ डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये का भुगतान किया जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। भ्रमण के दौरान पटवध के प्रधान प्रतिनिधि सूरज कुमार, एआरपी वंश दीप, ज्ञान प्रकाश, प्रशांत कुमार अवस्थी तथा पटवध, चेरो बस्ती और बिरनखाड़ी के अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?