पिता ने लगाया नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बभनी थाना क्षेत्र एक गांव के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के पिता ने बुधवार को बभनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 24 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन और सुराग के बाद में पता चला कि गांव का ही एक लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता ने अपनी तहरीर में गांव के ही एक लड़के पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया।


इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर राहुल पुत्र हरिप्रसाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी और नाबालिग लड़की की तलाश में जुटी है, बहुत जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

1454
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?