नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश,कचहरी तिराहे पर फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह बोलीं- विपक्ष के कारण रुका बिल, महिलाओ मे आक्रोश

सोनभद्र। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने “मातृ शक्ति जिंदाबाद”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए सिविल लाइन रोड कचहरी तिराहे पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव सहित अन्य नेताओं का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की संयोजक महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि यह आक्रोश केवल रॉबर्ट्सगंज नगर में नहीं बल्कि पूरे देश में व्याप्त है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” आयोजित किए गए हैं, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कारण ही महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं हो सका। रावटसगंज
नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द यह बिल पास किया जाए ताकि मातृ शक्ति को समाज में उनका अधिकार मिल सके।
इस अवसर पर तारा देवी, रीता गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रितु अग्रहरि, दिनेश भारती, आशा देवी, लालती देवी, हीरावती देवी, सोनी, कलावती, गीता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?