नौगढ़ में नाले में डूबने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, परिवार में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बसौली गांव में दर्दनाक हादसे में एक युवक की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, बसौली गांव निवासी 21 वर्षीय छोटू पुत्र राममूरत गांव के बाहर जंगल स्थित नाले में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने छोटू का शव नाले के किनारे पानी में उतराया हुआ देखा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी चकरघट्टा पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में युवक की असमय मौत से शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?