राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिवंगत शिक्षिका नीलम गिरी को दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O बीआरसी सभागार में शिक्षकों ने रखा दो मिनट का मौन, बीईओ बोले- असमय निधन विभाग की अपूरणीय क्षति

घोरावल, सोनभद्र। बीआरसी सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ एवं शिक्षकों ने सड़क हादसे में दिवंगत प्रधानाध्यापिका नीलम गिरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षकों में शोक की लहर दिखाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पटेल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नीलम गिरी बेहद सजग, प्रकृति से जुड़ी और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित शिक्षिका थीं। उनका असमय निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी और महामंत्री इंदु प्रकाश सिंह ने कहा कि नीलम गिरी सौम्य, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं तथा अपने दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहती थीं। गौरतलब है कि वाराणसी में हुए सड़क हादसे में नीलम गिरी और उनके पति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उनकी शिक्षिका बेटी और दामाद का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। शोकसभा में जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, दिवाकर तिवारी, दिनेश दुबे, प्रदीप सिंह, कौसर जहां, सुनिश मौर्य, आयुष मिश्रा, हिमांशु मिश्र, एआरपी मयंक दुबे, अनिल, धनंजय, सुनील, शिवशंकर समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Comment

1452
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?