बेटियां प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा जरूरी, प्रतिभा सम्मान समारोह में बोलीं ऋतु सिंह पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- “ग्रामीण बेटियों की उड़ान, मेरिट लाने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह”

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित एक प्रतिभा सम्मान समारोह ने बेटियों की शिक्षा और ग्रामीण प्रतिभाओं की सफलता को नई पहचान दी। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज, कबरी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ऋतु सिंह पटेल ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि “बेटियां बेहद प्रतिभाशाली होती हैं, उनकी शिक्षा समाज और देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।”

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्राएं स्वाती मौर्य, रश्मि मौर्य और खुशबू मौर्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विशाल देव पांडे, रागिनी मौर्य और ज्योति मौर्य को भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में ऋतु सिंह पटेल ने कहा,

“आज ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर पहचान बना रही हैं। यह बदलते समाज और बढ़ती जागरूकता का संकेत है। अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में होने के बावजूद विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र के छात्र पुराने मिथकों को तोड़ते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संरक्षक सुरेश तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मनीष दुबे ने किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?