लुधियाना जा रहा प्लम्बर मिस्त्री सन्दिग्ध परिस्थितियों में मुरी एक्सप्रेस से गिरा , हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। धनबाद मण्डल के चोपन – गढ़वा रूट पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घिवही में मालिया नदी पर रेलवे पुल के पास हटिया जम्मू तवी एक्सप्रेस से सन्दिग्ध परिस्थितियों में गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी,जिसका शव रविवार को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 3:00 बजे संतोष टिर्की पुत्र बाघा टिर्की (45 वर्ष) , निवासी ग्राम बनौहरा रंका टोली पंडरा रांची झारखंड मुरी एक्सप्रेस से लुधियाना पलंबरिंग का काम करने के लिए जा रहा था। वह सफर के दौरान विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गांव के पास मलिया नदी रेलवे पुलिया के पास किन परिस्थितियों में ट्रेन से नीचे गिरा और उसकी मौत हो गयी। 

वही सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ पंकज सिंह ने बताया कि मृतक के पास मौजूद मोबाइल के माध्यम से उसकी पत्नी मैरी रौशनी बैन से बात हुई तो उसने बताया कि मेरे पति कल शाम लगभग 5:00 बजे टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस से रांची से लुधियाना पलम्बर मिस्त्री का काम करने के लिए जा रहे थे और न जाने किन परिस्थितियों में एक्सप्रेस से गिरकर मेरे पति की मौत की सूचना मिली है।

वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने उपरोक्त मृतक के परिजनों को सेल फोन से सूचना देने के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पंचनामा करने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?