पांच दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से छात्राओ का बढ़ा आत्मविश्वास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, कोन में 16 से 20 अप्रैल तक किया गया। जिसमें “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति नई जागरूकता पैदा की। पांच दिवसीय इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर व जागरूक बनने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के पहले दिन छात्र-छात्राओं को नारी सम्मान, अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें शपथ दिलाई गई। दूसरे दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। तीसरे दिन स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण से संबंधित जानकारी देकर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


वही चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम दिन निबंध, वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में नारी के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?