“अन्नदाताओं के प्रति सरकार पूरी तरह संवेदनहीन”: गेहूं खरीद में अव्यवस्था पर भड़के: संदीप मिश्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने गेहूं खरीद में हो रही अव्यवस्था पर सरकार को संवेदनहीन बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार धान की खरीद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, ठीक उसी प्रकार गेहूं खरीद में क्रय केंद्र प्रभारी अन्नदाताओं को दौड़ा रहे हैं। संदीप मिश्र ने कहा कि प्रचंड गर्मी में अन्नदाता अपनी फसल बेचने को दर-दर की ठोकरें खा रहा है। यह सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। अन्नदाताओं से सरकार को कोई सरोकार नहीं है। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने बताया कि जब किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का दल क्षेत्रीय भ्रमण पर निकला, तब किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी लाइन देखकर वह भड़क गए। रामगढ़ क्रय केंद्र पर खरीद में लगे लोगों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जल्द लाइन खत्म न हुई और सभी किसान परिवारों का गेहूं जल्द न उतारा गया तो मोर्चा बड़े आंदोलन करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा भ्रष्टाचारी लोगों को छोड़ने वाला नहीं है। इस दौरान स्थानीय किसान अरुण पाण्डेय, राजेस चौहान, पवन मौर्य, उदित कुमार, प्रकाश पाण्डेय के साथ किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?