10 सूत्री मांगों को लेकर पेंशनर्स ने दिया धरना, जताया विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O: जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह के नेतृत्व में पीएम नामित सौपा ज्ञापन

सोनभद्र। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन एवं सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्णयानुसार मंगलवार को सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा ने 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में पूर्वाह्न 11:00 बजे से संपन्न हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र के माध्यम से अपराह्न 3:00 बजे उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत पेंशनर्स व शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 10 सूत्री मांग पत्र में प्रमुख मांगें हैं: वित्त निधेयक 2025 में पेंशनरों में तिथि के आधार पर विभेद हटाकर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग की सीमा में लाना, कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अलग सीपीआई बनाना, ओपीएस बहाल करना, पेंशनरों के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करना, 65 वर्ष बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, पेंशन को आयकर से मुक्त रखना, कोरोना काल का 18 महीने का डीए एरियर भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट, आयुष्मान भारत में कैशलेस उपचार सीमा 10 लाख करना, महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से अधिक होने पर मूल वेतन/पेंशन में मर्ज करना। धरने को योगेंद्र ठाकुर, शिवचरण, डॉ. विक्रम प्रसाद, ई. राधेश्याम सिंह, बैजनाथ प्रसाद, पांडे नागेश्वर तिवारी, शिव गणेश, अर्जुन प्रसाद, उदय लाल मौर्या, जलधारी देवी, नसीम बेगम, सूरज प्रसाद पाठक, अवधेश प्रसाद सिंह, रामराजराम आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर संघर्ष के लिए तैयार रहने का निर्णय लिया। जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह ने सभी पेंशनरों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की। धरने में सेवानिवृत महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं और पेंशनरों में असंतोष व आक्रोश देखा गया।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?