कचहरी परिसर का बंद डाकघर खुलवाने की मांग: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने सौपा पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को पत्र देकर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्थित बंद उप-डाकघर को तत्काल खुलवाने की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि प्रवर डाक अधीक्षक, मिर्जापुर मंडल, मिर्जापुर को भी भेजी गई।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि कचहरी परिसर स्थित उप-डाकघर लंबे समय से अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं न्यायालय के कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा है। इस डाकघर के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, नोटिस, अदालती आदेश एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रेषण किया जाता था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह डाकघर बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर दिया गया है, जिसके कारण अधिवक्तागणों, वादकारियों तथा न्यायिक अधिकारियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अत्यावश्यक न्यायिक दस्तावेजों को भेजने के लिए अब 3-4 किमी दूर स्थित मुख्य डाकघर जाना पड़ता है, जिससे समय व धन दोनों की हानि हो रही है और न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिंदु यादव एडवोकेट ने कहा कि जनहित एवं न्यायिक कार्यहित में कचहरी परिसर स्थित उक्त डाकघर को तत्काल प्रभाव से स्थाई रूप से खुलवाने हेतु संबंधित डाक विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, रामप्रसाद यादव, चतुर्भुज शर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, शाहनवाज आलम खान, चंदन जायसवाल, पवन कुमार द्विवेदी, अनुराग पांडेय, अभिषेक सिंह मौर्य, कामता प्रसाद यादव, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1444
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?