O नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया शुभारम्भ, तीन बैचों में चलेगा प्रशिक्षण
सोनभद्र। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र के शेल्टर हाउस में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना अनुसूची हेतु जनगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्रशिक्षण जनगणना अधिकारी नोडल जनपद सोनभद्र प्रियांशा सिंह की अध्यक्षता में चलाया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में लेखपाल हृदयेश कुमार मौर्य एवं लेखपाल अरविन्द सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण तीन बैचों में चलेगा। पहला बैच 20, 21, 22 अप्रैल, दूसरा बैच 23, 24, 25 अप्रैल एवं तीसरा बैच 27, 28, 29 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद कार्मिकों द्वारा डोर-टू-डोर मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने उपस्थित सभी जनगणना कार्मिकों से पूरे लगन एवं तन्मयता के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने और भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम जनगणना-2027 को सफल बनाने का आह्वान किया।
शुभारम्भ अवसर पर अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, जलकल पर्यवेक्षक/जनगणना लिपिक विमलेश लाल, कम्प्यूटर आपरेटर विजय कुमार, वरूणकेश शुक्ला, सभासद अनवर अली, विमलेश कुमार आदि पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





