कूलर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O छह मई को थी बहन की शादी, रामपुर बरकोनिया प्रभारी  ने शुरू की जांच

सोनभद्र, रामगढ़ । रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लेडुआ गांव में सोमवार की सुबह घर में कूलर चलाने के लिए बिजली का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की छोटी बहन शीला की शादी आगामी छह मई को तय थी, जिससे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेडुआ गांव निवासी संदीप पुत्र स्वर्गीय राम बहादुर सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने बड़े पिता के पुत्र राजकुमार उर्फ बबलू के साथ कूलर का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल बिजली लाइन कटवाकर गंभीर रूप से झुलसे संदीप को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप परिवार का बड़ा बेटा था और कृषि कार्य कर घर की अधिकांश जिम्मेदारियां उसी के कंधों पर थीं। उसका छोटा भाई प्रदीप रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर गया है। मृतक की शादी दो-तीन वर्ष पहले हुई थी और उसकी एक छोटी पुत्री भी है। घर में दो भाई और तीन बहनें हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बहन शीला की शादी छह मई को रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी। भाई की मौत की खबर सुनकर शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। रामपुर बरकोनिया प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?