अक्षय तृतीया पर ‘जीरो चाइल्ड मैरिज डे’ अभियान का होगा आगाज:राजेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O बाल विवाह रोकने को प्रशासन-संगठन हुए एकजुट, चलेगा अभियान

सोनभद्र। शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर सोनभद्र विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड राइट्स एंड यू के सहयोग से ‘जीरो चाइल्ड मैरिज डे’ अभियान का आगाज किया गया। अभियान का उद्देश्य अक्षय तृतीया पर होने वाले संभावित बाल विवाह को रोकना और ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करना है।
संस्था के सचिव राजेश चौबे ने बताया कि अभियान के तहत संस्था कार्य क्षेत्र के ग्राम कुकराही, हर्दिहवा, अमौली, रैपुरा और ओढिया में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के कारण कम उम्र की लड़कियों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। इसका उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
सचिव राजेश चौबे ने सभी सामाजिक संस्थाओं, महिला समूहों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, शिक्षकों और समाज सेवकों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की किसी भी सूचना को तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं। सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लड़की की उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष से कम है, तो ऐसा विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो कानूनन अपराध है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बाल विवाह कराने में शामिल पंडित, मौलवी, टेंट हाउस संचालक, बैंड, मैरिज हॉल, हलवाई, माता-पिता और अन्य सहयोगी सभी दोषी माने जाएंगे। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषियों को दो वर्ष तक का कारावास, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है।
प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बाल विवाह रोकने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।
सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम के साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम के लिए भी जागरूक किया गया।
जागरूकता अभियान में सोनभद्र विकास समिति की काउंसलर साधना सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रेखा, रिना शर्मा, रीमा, सुनीता, कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहित बड़ी संख्या में बच्चे, किशोरियां एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?